शामली, जनवरी 27 -- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोक स्वास्थ्य सेवा समिति द्वारा हॉस्पिटल रोड स्थित पालिका मार्केट में 95वें निशुल्क चश्मा वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष कुलदीप गोयल द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम सत्येंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि एसडीएम विनय कुमार भदोरिया रहे। उपस्थित लोगों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशप्रेम, नागरिक कर्तव्यों और मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य किया जाना चाहिए। नेत्र चिकित्सक डॉ. अब्दुल बासित द्वारा आधुनिक कंप्यूटर मशीन के माध्यम से जरूरतमंदों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार चश्म...