औरैया, मार्च 8 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला-दिबियापुर मार्ग पर गांव नौसारा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार रात घटतौली के आरोप को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। एक व्यापारी ने पंपकर्मियों पर पेट्रोल कम देने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार बेला निवासी एक व्यापारी शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अपनी कार में पेट्रोल डलवाने नौसारा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। व्यापारी का आरोप है कि उनकी कार में पहले से करीब पांच लीटर पेट्रोल मौजूद था। इसके बावजूद पंपकर्मी द्वारा पेट्रोल भरने के दौरान मशीन में लगभग 36 लीटर पेट्रोल डाले जाने की रीडिंग आ गई, जबकि उनकी कार की टंकी की कुल क्षमता 32 लीटर बताई जाती है। इस पर व्यापारी ने पंप...