काशीपुर, मई 2 -- काशीपुर । पुलिस ने कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। कुंडा कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात्रि गश्त के दौरान ग्राम किलावली से ग्राम किलावली निवासी राजू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक ट्यूब में भरी 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम में चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...