बाराबंकी, मार्च 20 -- कोठी। पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने चारों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई कर जेल भेजा है। शुक्रवार भोर गस्त के दौरान पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम व पता सर्वेश रावत पुत्र लायकराम निवासी पूरेबैसन थाना कोठी, सर्वेश पुत्र बाबू निवासी ग्राम जरौली थाना असन्द्रा, काशीराम पुत्र प्रभुदयाल निवासी ग्राम ख्वाजापुर मजरे उचिटा थाना कोठी, रामकुमार पुत्र दुलारे निवासी ग्राम फुसलौना थाना कोठी बताया। आरोपियों के पास से 32 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...