गुमला, मार्च 18 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। गुमला निवासी प्रमिला नामक शिक्षिका ने अपनी ही दोस्त पर 32 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। प्रमिला ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार आरोपी रेखा मिंज भी गुमला की रहने वाली है ,जो वर्तमान में रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में निवास करती है। उसने योजनाबद्ध तरीके से इस ठगी को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि दोनों के बीच पहले अच्छी दोस्ती थी। जो धीरे-धीरे गहरे भरोसे में बदल गई। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। पीड़िता के मुताबिक रेखा मिंज ने कोयला व्यवसाय में निवेश करने का लालच दिया और कम समय में मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर प्रमिला ने अलग-अ...