नई दिल्ली, मार्च 30 -- जब भी भारत में सबसे सुरक्षित कारों की बात होती थी तो जुबान पर सबसे पहला नाम टाटा मोटर्स का आता था। हालांकि, अब ऐसी नहीं रह गया है। बता दें कि किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने के साथ-साथ एडल्ट प्रोटेक्शन के मामले में टाटा सिएरा को भी पीछे छोड़ दिया है। सेल्टोस ने 32 में से 31.70 का शानदार स्कोर बनाया है। जबकि टाटा सिएरा को 31.14 अंक मिले हैं। यह बदलाव भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक बड़ा संकेत है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से। यह भी पढ़ें- किआ की नई SUV ने दिखाया दम, भारत NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंगबदल रही है ग्राहकों की सोच सालों से टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की मजबूती के दम पर बाजार में एक अलग साख बनाई थी। हालांकि, किआ सेल्टोस के इन ताजा नतीजों ने ...