पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार सुबह मेघ गर्जन व तेज हवा के झोंके के साथ झमाझम बरसात के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश होने के साथ ही मौसम में ठंडापन महसूस होने लगा। यह भी पढ़ें- आज ओरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटे में बारिश की संभावनाजल जमाव की समस्या सुबह-सुबह झमाझम बारिश होने के साथ ही शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह तीन घंटे के दौरान 32 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी। बरसात के साथ साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बही। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री एवं अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ग...