कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कौशांबी एवं डॉ. एएच रिजवी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंजीकरण कराने वाले 32 लोगों 20 लोग रक्तदान कर महादानी बने। शिविर का सुभारम्भ चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह एवं डॉ. एएच रिजवी कॉलेज प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया गया कि रक्तदान से लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान में सभी स्वस्थ्य व्यक्तियों को प्रतिभाग करना चाहिए। रक्तदान करने से बहुत सी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। रक्तदान प्रभारी ने बताया कि कोई भी 18 से 65 वर्ष के बीच का स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने के लिए बजन 45 किग्रा. के ऊपर होना...