आगरा, मार्च 22 -- ताजनगरी में आसमान साफ होने के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि अभी रात का तापमान सामान्य से कम है, इसलिए शाम से रात तक हल्की ठंडक महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बीते दिनों बारिश के बाद यह 23 डिग्री तक गिर गया था। इससे पहले दिन का तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इस लिहाज से करीब 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर आया था। शनिवार और रविवार को आसमान साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम होकर 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 76 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 28 मार्च तक दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.