कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सर्दी के मौसम में ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। कोहरे और धुंध की वजह से नियमित और प्रीमियम ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। स्पेशल ट्रेनों का हाल सबसे ज्यादा बुरा है। बुधवार को श्रमशक्ति, तेजस सहित करीब 32 ट्रेनें पांच से 16 घंटे तक देरी से आईं। लेटलतीफी से परेशान करीब 576 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द की। आनंदविहार से डिब्रूगढ़ जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 23 घंटे लेट रही। श्रमशक्ति एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से आई। ट्रेन सुबह 06:20 बजे की जगह सुबह 11:58 बजे आई। बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल सुबह आठ की जगह शाम 04:39 बजे आई। दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल रात 09:35 की जगह दूसरे दिन दोपहर 01:32 बजे आई। यह ट्रेन 16 घंटे लेट रही। काशी महाकाल एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। लखनऊ तेजस एक्सप्रेस का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.