रामपुर, फरवरी 24 -- रामपुर। होली पर्व को लेकर इस बार भी कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। पुलिस हाईअलर्ट मोड पर है। साथ में मोहल्लेवार पीस कमेटी की बैठकों में समन्वय बनाया जा रहा है। तय किया जा रहा है कि मिश्रित आबादी व बॉर्डर वाले इलाकों में होली व रमजान के समय को आपसी समन्वय से तय किया जाए। इसके साथ ही जिले में 32 क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है। जिनकी निगरानी में होली का रंग उड़ेगा। होली का पर्व चार मार्च को है। इस दिन होली का रंग खेला जाएगा। इससे एक दिन पहले होलिका का दहन होगा। जिले में 1254 स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम है। इसके अलावा दो जगह मेले लगेंगे। वहीं,जिले के 18 थानों में 24 स्थानों से जुलूस और शोभा यात्रा निकलेंगी। साथ में ड्रोन से निगरानी होगी। प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर पुलिस ड्यूटी रहेगी। जिले को सेक्टरों में बांटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.