बिहारशरीफ, मार्च 16 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के 32 केंद्रों पर रविवार को सिविल कोर्ट के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की नियुक्ति के लिए परीक्षा हुई। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 20 फीसदी कम रही। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। नोडल पदाधिकारी सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप ने भी कई केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे। 23 हजार 940 परीक्षार्थियों के लिए 32 केंद्र बनाए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...