हरिद्वार, सितम्बर 23 -- कनखल पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 32 किलो 106 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी खेप बैरागी कैंप में सोनू पाल को देने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपेश, रणजीत लाकड़ा और आदित्य राय के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में 32 किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...