बागपत, मार्च 7 -- बागपत। होली की खुमारी इस कदर चढी की विभागों में अधिकारी और कर्मचारियों ने कार्यालयों में आना मुनासिब नहीं समझा। डीएम ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए उपस्थित की जांच कराई और उपस्थिति पंजिका मंगवाई तो औचक निरीक्षण में विभिन्न विभागों में 32 कर्मचारी उपस्थित मिले। एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम अस्मिता लाल ने अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थित की जांच कराने के लिए अधिकारियों से जिम्मेदारी देते हुए औचक निरीक्षण कराया। साथ ही उपस्थित पंजिका को मंगवाया। डीएम ने उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया। 17 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जबकि 15 कर्मचारी ऐसे थे जिन्होंने बिना बिना अवकाश के ही अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों में सबसे अधिक कृषि उपनिदेशक कार्यालय के कर्मचारी शामिल है। इनमें अवर अभियंता संदीप कुमार...