मुंगेर, अप्रैल 13 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। अबतक कुल 3182 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। विश्वविद्यालय के अनुसार, 13 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित है, जबकि 14 अप्रैल को 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ अंतिम मौका दिया जाएगा। अबतक कला संकाय में 2464 विद्यार्थी, विज्ञान संकाय में 620 तथा वाणिज्य संकाय में 96 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...