सीतामढ़ी, जनवरी 11 -- सोनबरसा। भुतही थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को थानाक्षेत्र के लोहखर से भुतही आने वाली सड़क से एक स्कूटी पर तीन सौ एमएल के 314 बोतल नेपाल निर्मित सोफी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ने में सफलता पाई हैं। तस्कर अपने स्कूटी के सीट के नीचे शराब ले कर सीतामढ़ी की ओर ले जा रहा था। गिरफ्तार युवकों की पहचान थानाक्षेत्र के नरकटिया गांव वार्ड नं 11 के विनोद ठाकुर के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। शराब और स्कूटी को जब्त करते हुए उत्पाद अधिनियम धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को न्यायायिक हिरासत भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.