कौशाम्बी, मई 9 -- जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। 31 हजार 282 वादों का निस्तारण कर चार करोड़ 40 लाख रुपया वसूला गया। वादों का निस्तारण होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का जिला जज जेपी यादव ने शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण किया गया। इसको लेकर लोगों ने दिलचस्पी भी दिखाई थी। कुल 31282 वादों का निस्तारण हुआ। इनमें मोटर दुर्घटना के 20 वादों को निस्तारित करते हुए 49 लाख रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। यह भी पढ़ें- 17128 वादों का लोक अदालत में किया गया निस्तारण परिवार न्यायालय के 13 वादों को निस्तारित किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश (प्रथम) की कोर्ट के तीन ...