मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगीलो फागुणोत्सव के तहत गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर क्लब से 3101 निशान लेकर श्याम भक्तों ने विशाल शोभायात्रा निकाली। इसमें दस हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। क्लब से निकलकर यात्रा कंपनीबाग, सरैयागंज, छाता बाजार, गरीबनाथ मंदिर, माखन साह चौक, सोनारपट्टी, प्रभात सिनेमा चौक, साहू रोड, छोटी कल्याणी, हरिसभा चौक, कल्याणी, मोतीझील, तिलक मैदान रोड, नवयुवक समिति, सूतापट्टी, बैंक रोड, सालासर हनुमान मंदिर होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। यहां श्याम भक्त ने बाबा श्याम को ध्वजा निशान और चांदी के निशान अर्पित किए। इससे पहले आचार्य ने यजमान अशोक खेतान और सुमन खेतान से पूजा-अर्चना करा निशान शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा में झूमते-गाते शामिल हुए श्याम भक्तों पर जगह-जगह गुलाल की बौछार होती रही। मीडिया...