काशीपुर, फरवरी 3 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर के गिरी सरोवर (गिरीताल) का 31.63 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। योजना के तहत वॉटर फाउंटेन, साइकिलिंग ट्रैक, थिएटर झील, जंगल ट्रैक सहित आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर निगम ने योजना का प्रस्तुतीकरण कर इसमें सुधार के लिए सुझाव भी मांगे हैं। मंगलवार को नगर निगम सभागार में गिरीताल के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रस्तुतीकरण किया गया। बताया गया कि पहले इस परियोजना के लिए मात्र साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत थे। मेयर दीपक बाली के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, जिसके बाद डीपीआर बढ़कर 31 करोड़ रुपये से अधिक हो गई। योजना के तहत गिरीताल को आठ जोन में विकसित किया जाएगा। यहां पार्किंग, लाइब्रेरी, इको टूरिज्म, जिम व योग केंद्र, किड्स प्ले एरिया, रेस्टोरें...