अररिया, जुलाई 26 -- अररिया, निज प्रतिनिधि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने समाज हर गरीब परिवारों को सरकारी राशन उपलब्ध कराने के लिए कमर कस लिया। सरकार की ओर से मिलने वाली राशन हर गरीबों के थाली तक पहुंचाकर उनके परिवार में खुशहाली लाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से पात्र परिवारों को जोड़ा जा रहा है। राशन कार्ड बनाने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खासकर जिन पात्र परिवारों का राशन कार्ड अबतक नहीं है, वैसे लोगों का प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड बनाया जाएगा। 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले में 31 हजार 600 लोगों का राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला आपूर्ति कार्यालय के मुताबिक, शहर से लेकर गांव तक सभी छूटे हुए पात्र लाभुकों का प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड बनाया जाएगा, ताकि कोई...