इटावा औरैया, मार्च 29 -- क्षेत्र के ग्राम पालिखुर्द स्थित सिद्धपीठ माँ पालट देवी के प्राचीन मंदिर में 18 वां दीपदान महोत्सव शनिवार को श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में मंदिर परिसर 31 हजार दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम होते ही श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दीप प्रज्ज्वलित कर मां पालट देवी का पूजन-अर्चन किया। दीपों की आकर्षक सजावट और चारों ओर फैली रोशनी ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मंदिर पुजारी प्रमोद कुमार ने बताया कि महोत्सव को भव्य रूप दिया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। ग्रामीणों का कहना है कि दीपदान महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजा...