कानपुर, दिसम्बर 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक-बालिका व सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कानपुर नगर में जिला स्तरीय ट्रायल सब-जूनियर के बालक व बालिका वर्ग में 31 दिसंबर सुबह दस बजे से और सीनियर पुरुष व महिला वर्ग में ट्रायल दो जनवरी को सुबह दस बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल सब-जूनियर बालक व बालिका वर्ग में ट्रायल एक जनवरी दोपहर दो बजे से और सीनियर पुरुष व महिला वर्ग ट्रायल तीन जनवरी को दोपहर दो बजे से कानपुर देहात में होगा। सब-जूनियर बालक वर्ग में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 6 व 7 जनवरी को अयोध्या में, बालिका वर्ग में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 9 व 10 जनवरी को अयोध्या में होगी। सीनियर ...