शामली, मई 2 -- संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने की। इस दौरान जल निकासी, तालाबों की साफ-सफाई, चकरोड से अवैध कब्जे हटवाने, नया राशन कार्ड बनवाने सहित नगरपालिका, विकासखंड, विद्युत विभाग व पुलिस विभाग से संबंधित 31 शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया, जबकि शेष शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन चौहान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश यह भी पढ़ें- चकरोड पर अतिक्रमण तो कहीं तालाब की जमीन पर कब्जा यह भी...