31 लीटर देसी महुआ शराब बरामद
मुंगेर, अप्रैल 4 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेगमपुर मुसहरी के बहियार में छापेमारी कर 31 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक टोटो चालक अपने टोटो पर देसी महुआ शराब लेकर पटेल चौक से मुजफ्फरगंज की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस मुजफ्फरगंज रोड पहुंची तो पुलिस के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज और टोटो चालक शराब से भरी बैग को खेत में फेंक कर भाग गया। पुलिस की टीम बेगमपुर मुसहरी बहियार में मक्का के खेत से एक काले रंग का बैग से एक-एक लीटर का 31 पॉलिथीन यानी 31 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ। इधर उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अज्ञात टोटो चालक व धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.