31 लीटर जल लेकर कांवर यात्रा पर निकले महावीर भगत
गिरडीह, जुलाई 19 -- जमुआ। सनातन धर्म और देवों के देव महादेव के प्रति अटूट आस्था का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिल रहा है। गिरिडीह के रहनेवाले शिवभक्त महावीर भगत देश में हिंदुत्व का दीप जलाने और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से एक बेहद कठिन और श्रद्धा से भरी कांवर यात्रा पर निकले हैं। वे 31 लीटर जल लेकर कांवर यात्रा पर निकले हैं और 350 किलो मीटर की यात्रा तय करेंगे। महावीर भगत ने अपनी इस पावन यात्रा की शुरुआत गिरिडीह की बराकर नदी से पवित्र जल उठाकर की। यहां से वे पैदल यात्रा करते हुए सुल्तानगंज पहुंचेंगे। पवित्र सावन महीने में वे सबसे पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- आस्था की 105 किलोमीटर लंबी डगर के दौरान श्रावणी मेले में सेवा और श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु बन जाता है बांका जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.