31 लाख रुपये की जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने 31 लाख रुपये की जालसाजी के मामले में आरोपी देवरिया के भाटपार रानी खामपार निवासी शैलेंद्र कुमार शाही को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, राप्तीनगर फेज चार निवासी श्रीकृष्ण सिंह बघेल ने शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिचित शैलेन्द्र कुमार शाही ने जरूरत बताकर उनसे करीब 16 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बाद अपने जानने वाले कुशीनगर के रामकोला निवासी बेचू चौधरी और उसके पत्नी रमावती देवी के व्यापार में नुकसान की बात बताकर 15 लाख रुपये चेक के माध्यम से भी दिलवाए गए थे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पहचानने से इनकार कर दिया और रकम लौटाने से मना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.