31 लाख का पेट्रोल भराकर 26 लाख की चेक ठगी करने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
सीवान, मई 9 -- पचरुखी, एक संवाददाता। जिओ पेट्रोल पंप से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले माह थाने के पड़ौली गांव स्थित जिओ पेट्रोल पंप के मालिक अमित कुमार से 31 लाख रुपये का पेट्रोल भराकर चेक के माध्यम से 26 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की देर रात लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के नेहरू नगर निवासी त्रिभुवन प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपी ने व्यवसायिक लेनदेन के नाम पर पेट्रोल पंप से भारी मात्रा में पेट्रोल भरवाया था। भुगतान के लिए उसने चेक दिया, लेकिन बाद में जांच के दौरान चेक फर्जी एवं भुगतान अयोग्य पाया गया। मामले का खुलासा होने के बाद पेट्रोल पंप मालिक अमित कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.