31 में होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, तैयारियों को दिशा निर्देश जारी
शामली, मई 30 -- शामली। आगामी 31 मई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि एवं नगर प्रभारियों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.