कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार, वरीय संवाददाता समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक कोई भी भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने 31 मार्च 2026 तक सभी प्रकार के बकाया भुगतान, विशेषकर कंटिंजेंसी व्यय, हर हाल में निपटाने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों की पीपीटी के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण, ग्रामीण पथ निर्माण तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग प्रमुख रूप से शामिल रहे। डीएम ने सभी विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.