पूर्णिया, मार्च 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता:जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बड़ी संख्या में लाभुकों द्वारा अब तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने ऐसे पेंशनधारियों को चेतावनी देते हुए 31 मार्च तक हर हाल में लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने का निर्देश दिया है, अन्यथा उनकी पेंशन राशि अप्रैल महीने से बंद कर दी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया जिले में कुल 3 लाख 61 हजार 100 पेंशनधारी हैं। इनमें से अब तक 2 लाख 24 हजार 718 लाभुकों ने अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर दिया है। वहीं अभी भी 1 लाख 36 हजार 382 पेंशनधारी ऐसे हैं, जिन्होंने अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि सरकार के नियमानुसार सभी पेंशनधारियों को हर वर्ष नि...