हमीरपुर, मार्च 28 -- हमीरपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत इस माह खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च की गई है। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेश कुमार शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित मात्रा के अनुसार लाभार्थियों को खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण तथा इसके अतिरिक्त अन्त्योदय कार्डधारकों को इस माह नि:शुल्क खाद्यान्न के साथ तीन किग्रा चीनी भी 18 रुपए प्रति किलो की दर से ई-पॉस मशीन से कनेक्ट ई-वेईंग मशीन के माध्यम से आधार अथॉटिकेशन के माध्यम कराया जा रहा है। खाद्यान्न के वितरण की अंतिम तिथि 28 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...