संतकबीरनगर, मार्च 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बिजली विभाग ने उन उपभोक्ताओं से शीघ्र बकाया जमा करने की अपील की है, जिन्होंने बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत 2000 रुपये जमा कर पंजीकरण तो कराया है, लेकिन छूट के बाद शेष बकाया राशि अभी तक जमा नहीं की है।अधीक्षण अभियंता के अनुसार ऐसे उपभोक्ता यदि 31 मार्च 2026 तक अवशेष बकाया जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। उनकी जमा की गई 2000 रुपये की धनराशि, 100 प्रतिशत ब्याज छूट एवं मूलधन में दी गई छूट समाप्त कर दी जाएगी और यह पूरी राशि पुन: उनके बिजली बिल में जोड़ दी जाएगी। बिजली विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि तक भुगतान न करने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए जा सकते हैं। साथ ही, बकाया वसूली के लिए आरसी जारी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.