सहरसा, मार्च 9 -- सलखुआ। लगान वसूली की धीमी रफ्तार पर अंचलाधिकारी पुष्पांजलि कुमारी ने किसानों और भू-स्वामियों से जल्द बकाया जमा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सलखुआ अंचल में अब तक केवल करीब 20 प्रतिशत ही लगान वसूला जा सका है, जो निर्धारित लक्ष्य की तुलना में काफी कम है। चालू वित्तीय वर्ष के लिए लगान जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है। उन्होंने कहा कि बार-बार जागरूकता के बावजूद अपेक्षित संख्या में लोग लगान जमा नहीं कर रहे हैं। समय सीमा तक भुगतान नहीं होने पर राजस्व नियमों के तहत प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए सभी किसान और जमीन मालिक अंचल कार्यालय पहुंचकर शीघ्र अपना बकाया लगान जमा कर दें ताकि राजस्व लक्ष्य पूरा हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.