लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बीमा कंपनियों को कड़े निर्देश दिए कि वे आगामी 31 मार्च तक प्रभावित जिलों में मौके पर जाकर सर्वे का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। साथ ही चेतावनी भी दी है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में ढिलाई बरतने वाली कंपनियों के खिलाफ शासन स्तर पर अत्यंत सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी। मंगलवार को बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने हाल ही में हुई बेमौसम बारिश, आंधी और प्रतिकूल मौसम से फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। श्री शाही ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में बीमा कंपनियों द्वारा किए गए सर्वे की गहन समीक्षा की जाएगी, ताकि वास्तविक क्षति का आंकलन कर पीड़ित किसानों को राहत पहुंचाई जा सके। इस प्रक्रिया को गति देने के लिए उन्होंने मुख्य सचिव और कृष...