सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसान 31 मार्च तक सरकारी खरीद केंद्रों पर अपना धान बेच सकेंगे। प्रशासन ने धान खरीद की समय सीमा बढ़ाते हुए सभी खरीद केंद्रों को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से खरीद जारी रखने का निर्देश दिया है। इस निर्णय से उन किसानों को भी लाभ मिलेगा जो अब तक किसी कारणवश अपना धान नहीं बेच पाए थे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 62 हजार 812 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन लगातार खरीद प्रक्रिया की निगरानी कर रहा है। सभी प्रखंडों के चयनित पैक्स में संचालित धान खरीद केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे निबंधित किसानों से प्राथमिकता के आधार पर धान की खरीद सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...