बस्ती, जनवरी 23 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वतः रोजगार योजना, स्वच्छकार योजना एवं अनुविनि योजनान्तर्गत के ऋणों की वसूली के लिए नवीन एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का संचालन एक जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलेगी। यह जानकारी वित्त विकास निगम के जिला प्रबंधक लालजी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि योजनाओं में स्वीकृत ऋण की धनराशि पर निर्धारित ऋण वसूली अवधि में साधारण ब्याज लिया जाएगा। स्वतः रोजगार योजना और स्वच्छकार योजना में 36 माह एवं अनुविनि योजना में 60 माह देय किस्त का साधारण ब्याज लिया जाएगा। शेष अवधि का सम्पूर्ण चक्रवृद्धि ब्याज व दण्ड ब्याज माफ कर दिया जाएगा। जिलाल प्रबंधक ने बताया क इन योजना के बकायेदार ओटीएस योजना का लाभ पाने के लिए विकास भवन स्थित ज...