पूर्णिया, मार्च 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इग्नू के जून 2026 सत्र की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के शिक्षार्थियों हेतु सत्रीय कार्य जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। इग्नू शिक्षार्थी सहायता केन्द्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज कुमार ने बताया कि इग्नू की परीक्षा प्रणाली में सत्रीय कार्य का विशेष महत्व है, क्योंकि इसके अंक अंतिम परिणाम में जोड़े जाते हैं। इसलिए सभी शिक्षार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे अपने-अपने पाठ्यक्रमों के सत्रीय कार्य विश्वविद्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करें। डॉ. सुरज कुमार ने बताया कि सत्रीय कार्य जमा करते समय शिक्षार्थियों को कवर पेज, एडमिशन स्टेटस, प्रश्न पत्र तथा हस्तलिखित सत्रीय कार्य अनिवार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.