मोतिहारी, जनवरी 11 -- मधुबन,निज संवाददाता। मधुबन के बंजरिया ग्राम में रविवार को पूर्व मंत्री व सांसद सीताराम सिंह की 13 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सीताराम बाबू शालीन व्यक्तित्व के साथ क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित नेता थे। काम करने के दौरान वे हमेशा क्षेत्र के विकास व बढ़े नक्सलवाद को लेकर चिंता करते थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश व बिहार राज्य में चतुर्दिक विकास हो रहा है। मधुबन के बंजरिया ग्राम से होकर राम जानकी पथ गुजर रहा है। आगामी 31 मार्च के बाद बिहार की धरती पर एक भी नक्सली नहीं रहेगा। अपराधियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। माफियापर कार्रवाई शुरू हो गयी है।...