पटना, मार्च 19 -- परिवहन विभाग का चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) में निर्धारित राजस्व संग्रहण लक्ष्य पूरा करने पर जोर है। परिवहन सचिव राज कुमार ने राज्य के सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) को निर्धारित लक्ष्य 31 मार्च के पहले पूरा करने का निर्देश दिया। निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह पर भी उन्होंने जोर दिया। परिवहन सचिव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल राजस्व लक्ष्य 4 हजार 70 करोड़ रुपये है। अब तक 3 हजार 850 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। सचिव ने डीटीओ को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वाहन पंजीकरण, परमिट जारी करना, टैक्स वसूली, चालान कटौती, फिटनेस प्रमाणपत्र आदि सभी मदों से राजस्व संग्रह में तेजी लाई जाए। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले विभाग ने विभिन्न जिलों के लगभग तीन दर्जन अधिकारियों से राजस्व लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.