कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर सामूहिक विवाह समिति ने नगर निगम मुख्यालय में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण समुद्रे ने की। कार्यक्रम का संयोजन समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि ने किया। संगठन की 31 मातृ-शक्तियों को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अरुण समुद्रे ने कहा कि 19 अप्रैल को हुए 41 जोड़ों के सामूहिक विवाह को सफल बनाने में इन माता-बहनों के साथ-साथ उपाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि का योगदान अतुलनीय था। कार्यक्रम में संरक्षक धीरज गुप्ता, महामंत्री सुरेश बुंदेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील शेरवा, भोला हजारिया, लाल डोरी, विनोद खोटे, हेमंत तुर्कल, धर्मेंद्र वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, धर्म गौतम, सचिन सिंह एवं महिला अध्यक्ष पूनम मलिक आदि उपस्थित रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.