नई दिल्ली, मई 27 -- मारुति सुजुकी के नेक्सा पोर्टफोलियो में बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। ये कई बार देश की नंबर-1 कार भी बन चुकी है। ये प्रीमियम हैचबैक अपनी डिजाइन, लग्जरी इंटीरियर और शानदार माइलेज की वजह से काफी पसंद की जाती है। इतना ही नहीं, अपने अपने सेगमेंट में अपनी कीमत से भी कई कारों को डोमिनेट करती है। दरअसल, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें 5.99 लाख से 9.10 लाख रुपए तक है। हालांकि, अब इसकी कीमत में इजाफा होने वाला है। दरअसल, कंपनी ने जून से अपनी कारों की कीमतों में 30,000 रुपए बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी मॉडल और वैरिएंट वाइज अलग-अलग इजाफा करेगी। मारुति ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई से लगातार पड़ रहे दबाव को बताया है। इसका असर मारुति बलेनो की कीमत पर भी पड़ेगा। यहां दिखाई गईं कीमतें कंपनी द्वारा बताए गए...