कटिहार, मई 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अब बच्चों का नामांकन पूरी तरह उम्र के अनुसार ही किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कक्षा एक से आठ तक बच्चों का दाखिला निर्धारित आयु सीमा के आधार पर ही सुनिश्चित होगा। साथ ही 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे, इसके लिए 31 मई तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विशेष नामांकन अभियान को लेकर संचालकों व संकुल समन्वयकों की बैठकशिक्षा विभाग की निगरानी विभागीय समीक्षा में यह सामने आया है कि पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में इस बार बच्चों का पारगमन दर यानी ट्रांजिशन रेट घटा है। इसे गंभीर मानते हुए शिक...