भागलपुर, मई 26 -- लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ उठा रहे लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से स्पष्ट अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा गया है कि 31 मई तक सत्यापन नहीं कराने वाले लाभुकों की पेंशन राशि अगले माह से बंद की जा सकती है। इसे लेकर जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कुल एक लाख 20 हजार 293 पेंशनधारी लाभार्थी हैं। इनमें अब तक 94 हजार 036 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा चुका है, जबकि करीब 26 हजार 257 लाभार्थी अब भी सत्यापन से वंचित हैं। ये लाभुक जिले के सात प्रखंडों और तीन नगर परिषद क्षेत्रों के हैं। प्रशासन द्वारा लगातार शिविर लगाकर लाभुकों से जल्द से जल्द सत्यापन कराने की अपील की जा रही ...