बरेली, मई 26 -- बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय परीक्षा 31 मई को बरेली में 21 केंद्रों पर सुबह 09.30 बजे 11.30 बजे तक आयोजित होगी। एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र को मान्यता दी जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...