इटावा औरैया, मई 18 -- जसवंतनगर। धनगर, पाल,बघेल समाज के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301 वीं जयंती समारोह का आयोजन 31 मई रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है तथा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों के अनुसार समारोह का आयोजन प्रातः 10 बजे से लक्ष्मी मैरिज होम में होगा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन, आदर्शों व समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।समारोह की मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्यारानी बघेल होंगी। कार्यक्रम के संरक्षक पूर्व प्रधानाध्यापक रामकृष्ण पाल रहेंगे, अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य दाऊदयाल धनगर करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल की उपस्थिति रहेगी।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्...