31 मई को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा
मथुरा, मई 18 -- मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा महिला कमेटी की बैठक इंद्रप्रस्थ एनक्लेव कार्यालय पर हुई। इसमें 31 मई को निकलने वाली विराट भगवान परशुराम शोभायात्रा को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता पं. बिहारी लाल वशिष्ठ ने की। महिला अध्यक्ष दीप्ति त्रिपाठी ने कहा कि शोभायात्रा के प्रचार-प्रसार से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महिला महानगर अध्यक्ष अंजलि पाठक एवं महामंत्री प्रिया त्यागी ने बताया कि पुरी के जगन्नाथ रथ की तर्ज पर भगवान परशुराम का विशेष रथ तैयार किया जा रहा है। मुख्य संरक्षक इंजीनियर राजकुमार शर्मा, अध्यक्ष हरीश शर्मा और मुख्य संयोजक राजेश पाठक ने समाज की एकता पर बल दिया। संचालन संयोजक राकेश गोड़ ने किया। बैठक में दीप्ति त्रिपाठी, रिचा शर्मा, भारतीय आचार्य, ममता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.