बेगुसराय, अगस्त 20 -- बेगूसराय। नगर थाने की पुलिस ने वार्ड-23 कृष्णानगर मोहल्ले में छापेमारी कर दो बदमाशों को स्कूटी के साथ दबोच लिया। स्कूटी से तलाशी के दौरान प्रतिबंधित 31 पेटी कोडीन कफ सिरप, 21.63 लीटर ऑफिसर्स च्वाइस विदेशी शराब व नौ लीटर बीयर बरामद की गयी। एसपी मनीष ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी महेन्द्र राय का पुत्र दिवाकर कुमार व सिंघौल थाना के इटवा निवासी अरविंद झा का पुत्र रजनीश झा का नाम शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...