गाज़ियाबाद, मई 23 -- गाजियाबाद,मोहित शर्मा । ग्राम पंचायतों में 31 बीसी सखियों के चयन की दोबारा प्रक्रिया कराई जाएगी। इससे पहले 19 ग्राम पंचायतों में बीसी सखियों का चयन किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग की ओर से 31 बीसी सखियों का चयन कराया जाएगा। इसके लिए छह जून तक आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। वहीं प्राप्त आवेदनों की सूची आठ जून तक सीडीओ कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी। सीडीओ कुमार सौरभ ने चयन प्रक्रिया में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने व इसके लिए विकासखंड कार्यालय, संकुल स्तरीय संघ कार्यालय, ग्राम संगठन कार्यालय और पंचायत भवनों में विज्ञापन चस्पा कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संकुल स्तरीय संघों की बैठक आयोजित कर महिलाओं को आवेदन के लिए प्रेरित किया जाए। जिन बीसी सख...