लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में 31 नए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में इसी शैक्षिक सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। प्रत्येक संस्थान में 40-40 सीटों से पढ़ाई शुरू होगी। कुल 1240 सीटें बढ़ेंगी। अब इन नई आईटीआई में छात्रों को पढ़ाई का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड में पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।जिन नई आईटीआई में पढ़ाई शुरू होगी उनमें आगरा की फतेहपुर सीकरी, हाथरस की सदर, एटा की अलीगंज, अयोध्या की मवई, अमेठी की सिंहपुर, इन्हौना, शुकुल बाजार, संत कबीर नगर की सेमरियावां व बघौली, बस्ती की रामनगर, सिद्धार्थनगर की खुनियांव,भगवानपुर व शोहरतगढ़, देवरिया की रूद्रपुर व बरवामीर, कानपुर देहात की डेरापुर, अमरोहा की सहसपुर, बिजनौर की नटहौर, प्रतापगढ़ की रानीगंज व लालगंज, मुजफ्फरनगर की भोराकलां व मीरापुर, चंदौली की चकिया,...