कुशीनगर, दिसम्बर 5 -- कुशीनगर। रबी की फसलों का बीमा शुरू हो चुका है। बीमा कराने की समयावधि 31 दिसंबर तक निर्धारित है। किसानों को फसल बीमा के प्रीमियम के अलावा अन्य कोई भुगतान नहीं करना है। यह जानकारी उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि किसान रबी सत्र में बोयी गई फसल गेहूं एवं सरसों का बीमा करा लें। जनपद में 119783 हेक्टेयर में गेहूं एवं 17039 हेक्टेयर में सरसों की खेती होती है। ये दोनों फसलें जनपद में बीमा के लिए अधिसूचित हैं। जनपद के लिए एग्रीकल्चर इन्शयोरेश कम्पनी इस कार्य के लिए नामित है। गेहूं की फसल का बीमा कराने के लिए प्रति हेक्टेयर 1141.50 रुपये का प्रीमियम किसान को भुगतान करना होगा। इसी तरह सरसों का बीमा करने के लिए प्रति हेक्टेयर 678.00 रुपये का प्रीमियम किसानों को भुगतान करना है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.